{"_id":"59416bfa4f1c1b13078b458b","slug":"191497459706-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि दीक्षांत तैयारी पूरी
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि ने 17 जून को होने वाले प्रथम दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। समारोह में छह हजार 469 छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति डा. केके पॉल के हाथों उपाधि देकर अलंकृत किया जाएगा। विवि की ओर से विद्यार्थियों को गाउन के साथ-साथ पहाड़ी संस्कृति की काली टोपी और सफेद रंग का मफलर भी दिया जाएगा। पांच विद्यार्थियों को चांसलर ट्राफी से नवाजा जाएगा।
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 17 जून को कुलाधिपति डा. केके पाल, अतिविशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि टिहरी विधायक धन सिंह नेगी सुबह 11.30 बजे औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के रानीचौरी परिसर में प्रथम दीक्षांत समारोह का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले राज्यपाल विवि के बादशाहीथौल मुख्यालय में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन और पौधरोपण करेंगे। कुलपति डा. रावत ने बताया कि 25 छात्रों को गोल्ड मैडल और 27 को कुलाधिपति के हाथों सिल्वर मैडल दिया जाएगा। समारोह में राज्य के सभी विवि के कुलपति, कुलसचिव, ईसी और विद्या परिषद के सदस्य उपस्थित रहेगे। पत्रकार वार्ता में कुलसचिव दिनेश चंद्रा भी मौजूद रहे।