फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   3

3

Fri, 09 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
3

विज्ञापन
लक्सर।
लक्सर क्षेत्र के एक गांव में एक चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पहले तो पंचायत बुलाकर इसे रफा दफा करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची के पिता ने इसे मानने से इंकार कर दिया, साथ ही कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
गागलहेड़ी क्षेत्र का एक परिवार लक्सर क्षेत्र के एक गांव में रहता है। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण ग्रामीणों ने परिवार को पंचायत घर में शरण दे रखी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय वह घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान बच्ची की मां अपने काम में व्यस्त थी। तभी गांव के गुफरान ने बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को अपने घर में बुला लिया। आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची की चीख पुकार के बाद उसकी मां मौके पर पहुंची और फिर खून से लथपथ हालत में उसे घर ले आई। धीरे-धीरे यह घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद कुछ लोगों ने समझौता कराने के मकसद से पीड़ित पक्ष को कोतवाली नहीं जाने दिया। साथ ही पंचायत कराने की कोशिश की, लेकिन बच्ची का पिता इसके लिए तैयार नहीं हुआ। उसने देर शाम कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव पहुंचकर बच्ची के खून से सने कपड़े अपने कब्जे में ले लिए। कोतवाली नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि आरोपी गुफरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है। वहीं पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed