{"_id":"5cb8d9b4bdec22145d385366","slug":"181555618228-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर शोभायात्रा आज, डायवर्ट रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर शोभायात्रा आज, डायवर्ट रहेगा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जयंती पर शोभायात्रा आज, डायवर्ट रहेगा यातायात
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हनुमान जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बजरंग दल की ओर से शहर में दुपहिया वाहन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 10.30 बजे लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू होगी। इस दौरान कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहेगा। यात्रा हिंदू नेशनल कॉलेज से शुरू होकर सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार पहुंचेगी। वहां से यात्रा कांवली रोड और केशव रोड होते हुए हिंदू नेशनल कॉलेज पर संपन्न होगी। पुलिस ने लोगों से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
ये रहेगा रूट
- शोभायात्रा के हिंदू नेशनल कॉलेज से प्रारंभ होने पर बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक आने वाले वाहन जीएमएस रोड और बल्लूपुर की ओर भेजे जाएंगे। निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक जाने वाले वाहन कमला पैलेस और जीएमएस रोड होकर जाएंगे।
- शोभायात्रा के रेलवे गेट पास करने पर रेसकोर्स से आने वाले समस्त यातायात को चंदन नगर कट से पोस्ट ऑफिस तिराहे की तरफ भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा के तहसील चौक पर पहुंचने से पहले दून चौक से तहसील चौक आने वाले वाहन एमकेपी और बुद्धा चौक की तरफ जाएंगे।
- शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक आने पर बुद्ध चौक से आने वाले यातायात को लैंसडौन चौक और दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
- शोभायात्रा के कांवली रोड पर आने के बाद बल्लीवाला और सहारनपुर चौक से कोई भी वाहन नहीं आएगा।