{"_id":"5c32670abdec2256c66bc6e6","slug":"181546807050-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आठ जनवरी से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुरू होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। यह जानकारी खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने पत्रकार वार्ता में दी।
रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रस्तावित फुटबॉल एकेडमी में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार खेल महाकुंभ में फुटबॉल को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी को कार, दूसरे नंबर पर ज्यादा गोल दागने वाले और सबसे कम गोल खाने वाली टीम के गोलकीपर को बाइक दी जाएगी। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को साइकिल की जाएगी। मंत्री ने कहा कि देहरादून में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिली हैं। उस पर जांच शुरू कर दी गई है। अव्यवस्थाओं में अगर कोई अधिकारी लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रताप सिंह शाह निदेशक खेल एवं युवा कल्याण, डॉ. धर्मेंद्र भट्ट संयुक्त निदेशक खेल, राजेश ममगाईं, शक्ति सिंह, नीरज गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
----
एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे यूक्रेन के कोच
प्रेस वार्ता में खेल मंत्री ने बताया कि एथलेटिक्स खिलाड़ियों को यूक्रेन से कोच अनातोली प्रशिक्षण देंगे। अनातोली एक सप्ताह तक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को एथलेटिक्स के मल्टी इवेंट्स की नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी देंगे। अनातोली फटेच एथलेटिक्स के मल्टी इवेंट्स जैसे डेकाथलॉन, हेप्टाथलॉन में विशेषज्ञता रखते हैं। ऐसे कोच भारत में नहीं हैं, जो एक साथ विभिन्न इवेंट्स की कोचिंग दे सकें। इसलिए भारतीय खेल प्राधिकरण से कोच की मांग की गई थी।