फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वेतन नहीं मिलने पर भड़के रोडवेज कर्मी, धरना-प्रदर्शन

वेतन नहीं मिलने पर भड़के रोडवेज कर्मी, धरना-प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर भड़के रोडवेज कर्मी, धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने हर महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन का भुगतान करने समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चिकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने परिवहन मुख्यालय पर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांग जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी भी दी।
बुधवार को संघ के महामंत्री बालकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारी परिवहन मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। शर्मा ने कहा कि बीते करीब एक महीने से निगम प्रबंधन और शासन से कई बार वार्ता की गई। लेकिन, मांगें पूरी नहीं की गईं। यही कारण है कि रोडवेज कर्मचारियों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने के चलते कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी वाहनों का संचालन सही नहीं है, इससे हजारों कर्मचारियों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में सरकार को शासनादेश रद्द करना चाहिए। इस मौके पर सहदेव सिंह, बीके शर्मा, विरेंद्र सिंह बिष्ट, ललितमोहन पांडेय, कृष्ण कुमार, हिमांशु उपाध्याय, मनोज कुमार, महेश चंद्र सिंह, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
ये हैं मांगें
- हर महीने के पहले सप्ताह में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाए।
- प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए परिवहन नीति बनाई जाए।
- निगम की कार्यशालाओं में कार्यरत आउटसोर्स, संविदा व विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों को केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार 18 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निगम में कार्यरत आउटसोर्स, संविदा व विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों आदि के नियमितीकरण के लिए पूर्व में जारी आदेशों को लागू कर नियमित किया जाए।
- सेवानिवृत्त/मृतक कर्मचारियों के अवशेष का भुगतान किया जाए।
- निगम में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने के लिए स्थाई पास की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed