फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डबल इंजन की सरकार में संतों की उपेक्षा : प्रीतम

डबल इंजन की सरकार में संतों की उपेक्षा : प्रीतम

Sat, 13 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार में संतों की उपेक्षा : प्रीतम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एक संत 112 दिन अनशन पर बैठे और इस दौरान उनकी एक मांग भी केंद्र और राज्य सरकार ने नहीं मानी। अब केंद्रीय मंत्री उनकी सभी मांगे मानने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में संतों की उपेक्षा हो रही है।

शुक्रवार को जयराम आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ का भारी भरकम बजट गंगा की अविरलता के लिए खर्च कर दिया। सरकार जवाब दे कि आखिर बीस हजार हजार करोड़ में किया क्या। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे भाजपा के नेता मदमस्त हैं और संतों की उपेक्षा हो रही है, जबकि 2014 में संतों के कंधे पर बैठकर भाजपा सत्ता आई। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेता कांग्रेस पर सुप्रसिद्घ वैज्ञानिक गंगा पुत्र स्वामी सानंद की मृत्यु होने पर राजनीति करने की बात कह रहे हैं तो एक संत को न्याय दिलाने के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि पर्यावरणविद स्वामी सानंद की मौत से देश को भारी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि वह संत के साथ ही इस सदी के भगीरथ थे। उनकी मौत की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस मौके पर एआईसीसी संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, प्रदेश महासचिव सतपाल ब्रह्मचारी, महंत ऋषिश्वरानंद, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, विमला पांडे, पुरुषोत्तम शर्मा, पूनम भगत, डा. संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed