फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में हंगामा

भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में हंगामा

Mon, 24 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को शनिवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद कोतवाली में लाकर पिटाई करने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने रविवार को कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान और जिला महामंत्री अमन त्यागी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी से फोन पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार जिला उपाध्यक्ष के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत मधुकर जाटव के खिलाफ दो बलवे के मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। गंगनहर पुलिस ने शनिवार रात अजीत को पश्चिमी अंबर तालाब स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। सुबह जब परिजन अजीत से मिलने पहुंचे तो उसने बताया कि पुलिस ने उसे पीटा है। इस पर परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी तो सुबह दस बजे गंगनहर कोतवाली में भाजपाइयों का जमावड़ा लग गया और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर करीब 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान और जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से दोषी उपनिरीक्षक और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल में पिटाई की रिपोर्ट आती है तो कार्रवाई की जाएगी, लेकिन भाजपाई इससे संतुष्ट नहीं हुए। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से वार्ता की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसएसपी ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने और उपनिरीक्षक की जांच के आदेश दिए हैं। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सिंह सैनी, संजय अरोड़ा, गौरव गोयल, एडवोकेट नवीन जैन, गौरव गोयल, महेंद्र काला, दीपक पांडे, दीपक भारद्वाज, नितिन त्यागी, भाजपा अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष चतरसेन एवं सुरेंद्र दाबसे आदि मौजूद रहे। कोतवाली से निकलने के बाद जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री ने हरिद्वार पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की। जिला महामंत्री अमन त्यागी ने बताया कि एसएसपी ने कांस्टेबल दीपक भट्ट को लाइन हाजिर करने के साथ ही उपनिरीक्षक के खिलाफ एसपी ट्रैफिक को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed