{"_id":"5ba3feaf867a557ffe03f686","slug":"181537474223-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल में नहीं चलने दिया फिल्म मनमर्जियां का शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल में नहीं चलने दिया फिल्म मनमर्जियां का शो
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
पेंटागन मॉल में फिल्म ‘मनमर्जियां’ का शो शुरू होने की सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे सिख समाज ने मॉल में लगे फिल्म के पोस्टर और बैनर हटवा दिए। समाज के लोगों का विरोध देखते हुए मॉल में फिल्म का शो बंद करना पड़ा। माहौल को देखते हुए पेंटागन माल के आसपास भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
पेंटागन माल में पहुंचे अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि शासन-प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी फिल्म का प्रसारण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। फिल्म में सिख धर्म के अनुरूप कई सीन दिखाए गए हैं। जिसका सिख समाज विरोध कर रहा है। उन्होंने मांग को दोहराते हुए कहा कि जिलाधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें। जिससे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। वेब सिनेमा के मैनेजर ने सिख समाज के लोगों को पूर्ण आश्वासन देते हुए मामले की गंभीरता को समझा। बाबा पंडित ने कहा कि फिल्म में सिख समाज की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सेंसर बोर्ड तत्काल फिल्म में फिल्माए गलत सीनों को संज्ञान लेकर हटाए, वरना विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हरभजन सिंह बाजवा ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे भारत में फिल्म पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। विरोध करने वालों में हरभजन सिंह, सोनू सिंह, सत्यपाल सिंह, सुखदेव सिंह विरदी, रणजीत सिंह, टेक सिंह, सत्यपाल सिंह, मनमोहन सिंह, संत जगजीत सिंह शास्त्री, जसबीर सिंह, अरविन्दर सिंह, जुझार सिंह, साहब सिंह, जसमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, उज्जवल सिंह, अमरीक सिंह भट्टी आदि शामिल रहे।