{"_id":"5b9584dc867a557f6f60c336","slug":"181536525532-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई कब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई कब
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के बाद मलबा नहीं हटाने वालों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। नगर आयुक्त ने पिछले महीने आदेश जारी कर 20 अगस्त से कार्रवाई के आदेश दिए थे। लेकिन, करीब 20 दिन बाद भी अभी तक मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के आदेश के बाद नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने नोटिस जारी किया था। इसमें उन्होंने अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के बाद मलबा नहीं उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन, शनिवार तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप तो अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगे हुए हैं। इस कारण अभियान में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मलबा नहीं उठाने के कारण साफ सफाई के साथ ही नालियां भी चोक हो रही हैं। इस कारण सड़कों पर पानी भर रहा है, लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
---
भूमि कर अधीक्षक को जल्द ही मलबा नहीं उठाने वालों से जुर्माना वसूलने को कहा गया है। वहीं, तत्काल मलबा भी उठाने को कहा है।
- विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त