{"_id":"5b8af8e142c792464109e899","slug":"181535834337-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखाली महिलाओं का तीज महोत्सव नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखाली महिलाओं का तीज महोत्सव नौ को
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखाली महिलाओं का तीज महोत्सव नौ को
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के नेतृत्व में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला कमेटी की ओर से तीज उत्सव मेला-2018 का आयोजन नौ सितंबर को किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं के 23 समूहों ने आवेदन किए थे, जिनमें से शनिवार को ऑडिशन के जरिये 14 समूहों का चयन किया गया।
गोरखाली महिला हरितालिका गोरखाली तीज उत्सव मेला कमेटी की अध्यक्ष मीनू आले ने बताया कि यह आयोजन नौ सितंबर को होगा। उन्होंने बताया कि लोकगीत व लोक नृत्य हरितालिका तीज पर्व का मूल है। यही गोरखा समाज के पारंपरिक व सांस्कृतिक मूल्यों को भी दर्शाता है। इसके लिए समूहों के चयन के लिए गोरखाली सुधार सभा में ऑडिशन लिए गए। कमेटी की सांस्कृतिक सचिव सुनीता क्षेत्री व देविन शाही ने बताया कि ऑडिशन के बाद चयनित समूह ही नौ सितंबर को मंच पर अपनी लोकनृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। कमेटी की संयोजिका उपासना थापा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम व तीज क्वीन, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य आकर्षण होता है।