{"_id":"5b64b6dd4f1c1bde6d8b6198","slug":"181533327069-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में खोले जाएंगे 50 आयुष पंचकर्म वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में खोले जाएंगे 50 आयुष पंचकर्म वेलनेस सेंटर
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में खोले जाएंगे 50 आयुष पंचकर्म वेलनेस सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केरल की तर्ज पर अब देवभूमि में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आयुष पंचकर्म सेंटर खोले जाएंगे। आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में आयुष विभाग के आला अफसरों के साथ बैठक कर योजना का मसौदे पर चर्चा की। योजना के पहले चरण में आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्म सेंटर खोले जाएंगे जिसमें 100 महिला और पुरुष पंचकर्म सहायकों की नियुक्ति की जाएगी।
मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत अब केरल की तर्ज पर राज्यभर में पंचकर्म पद्धति के जरिये मरीजों का इलाज करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। रावत ने आयुर्वेदिक चिकित्सा निदेशक को निर्देशित किया कि वे राज्यभर में 50 ऐसे अस्पतालोें को चिन्हित करें। जहां आयुष पंचकर्म वेलनेस सेंटर खोले जा सकें। इन सेंटरों में महिला और पुरुष पंचकर्म सहायकों की नियुक्ति की जाए। नियुक्तियाें को लेकर भी विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है, लेकिन राज्य के पंचकर्म से संबंधित अस्पतालों की संख्या न के बराबर होने से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। बैठक में आयुष सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव औली आदि अधिकारी उपस्थित थे।