{"_id":"5b12fe504f1c1bf16e8b5dce","slug":"181527971408-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यर्थियों के पक्ष में सपा लामबंद, आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्यर्थियों के पक्ष में सपा लामबंद, आंदोलन की धमकी
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में कोड सीरीज न लिखने पर 69 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न किए जाने पर गहरा रोष जताया है। इस बाबत शनिवार को सपा प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। सपा प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा का कहना है कि ओएमआर सीट को सही तरीके से भरवाने की जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक की होती है, लेकिन कक्ष निरीक्षक की लापरवाही से 69 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। ऐसे में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। यदि जल्द ही ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में श्रम सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर जोशी, आनंद शंकर माली, राजेश कुकरेती, उत्तरांचल मुस्लिम के प्रदेश अध्यक्ष अजमत खान, कामील शिराज खान, शहीद अहमद, समेत कई उपस्थित रहे।