{"_id":"5b12fe4c4f1c1bf46e8b5e21","slug":"181527971404-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते में तीन दिन मरीज देखेंगे सीएम के स्वास्थ्य सलाहकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते में तीन दिन मरीज देखेंगे सीएम के स्वास्थ्य सलाहकार
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून अस्पताल में मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराने में आ रहीं परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. जीएस जोशी ने सप्ताह में तीन दिन नि:शुल्क सेवाएं सेवाएं देने का निर्णय किया है। इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दो रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति किए गए हैं।
बता दें, दून अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा था। मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के साथ ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए भी निजी रेडियोलॉजिस्टों को महंगी फीस भरने को विवश थे। इसी समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. जीएस जोशी ने हफ्ते में तीन दिन नि:शुल्क सेवा देने की बात कही है। दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि डॉ. जीएस जोशी ने सप्ताह में तीन दिन नि:शुल्क सेवा देने की बात कही है। इसके अलावा दो नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की गई है। इससे दून अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होगी।