{"_id":"5ae234004f1c1b320a8b6ad1","slug":"181524773888-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए साढ़े सात लाख जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए साढ़े सात लाख जारी
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से उत्तराखंड पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए साढ़े सात लाख का बजट जारी किया गया है। यह बजट चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून व हरिद्वार को मिलेगा।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रा रूट पर डॉक्टरों की टीम तैनात करने के साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां भेजी गई हैं। इसके अलावा तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए सभी धामों में प्रचार-प्रसार करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून व हरिद्वार को साढ़े लाख का बजट जारी किया गया है। बता दें जानकारी के अभाव में तीर्थ यात्री अक्सर गलतियां करते हैं और पर्वतीय इलाका होने की वजह से हार्ट अटैक आदि की वजह से संकट में फंस जाते हैं।