{"_id":"5aa6dcb84f1c1baa758b5207","slug":"181520884920-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होंगे आरईटी के एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होंगे आरईटी के एडमिशन
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में अभावग्रस्त और अपवंचित वर्ग के बच्चों को अब शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके तहत स्कूल की पहली कक्षा में 25 फीसदी सीटों पर आरटीई के तहत मुफ्त प्रवेश दिए जाएंगे। पहले चरण में राजधानी दून समेत चार जिलों में योजना की शुरूआत की जा रही है।
आरटीई के तहत प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में छह हजार से अधिक सीटों पर अभावग्रस्त व अपवंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिले में आरटीई एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने इंडस एक्शन के साथ एमओयू किया है। इंडस एक्शन जिले में आरटीई के तहत सीटों की उपलब्धता और छात्रों का ब्योरा ऑनलाइन करेगा। इसके बाद छात्रों को प्रवेश के लिए सूची जारी की जाएगी। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जनसेवा केंद्रों में मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
......................
दून में 3500 सीटें
आरटीई के तहत सबसे ज्यादा प्रवेश राजधानी देहरादून में होते हैं। सबसे अधिक प्राइवेट विद्यालयों वाले जिले में आरटीई की करीब 3500 सीटें हैं। वहीं, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में करीब दो हजार सीटें हैं। चमोली जिले में करीब 100 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
....................
आरक्षण नहीं होगा लागू
आरटीई के तहत एडमिशन की व्यवस्था में जातिगत आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं होती है। सभी जाति और समुदाय के अपवंचित और अभावग्रस्त वर्ग के लोग इस योजना के तहत प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूल में उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिए जाते हैं। इसमें अलग-अलग जातियों के लिए अधिकतम आय की सीमा निर्धारित है।
.............................
पहले चरण में चार जिलों में योजना लागू की जा रही है। वेबसाइट तैयार की जा रही है, जिसके जरिये पंजीकरण कराया जा सकेगा। जन सेवा केंद्र में मुफ्त ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा।
डा. मुकुल सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक, एसएसए