{"_id":"5a56709c4f1c1bfe188b45d1","slug":"181515614364-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दुर्घटनाएं रोकने को खुलेंगे 15 रोड सेफ्टी थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर दुर्घटनाएं रोकने को खुलेंगे 15 रोड सेफ्टी थाने
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
नेशनल हाईवे पर हादसे रोकने और घायलों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए प्रदेश में रोड सेफ्टी थाने खोले जाएंगे। पहले चरण में हादसों से ज्यादा प्रभावित देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में 15 थाने खोले जाने हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर ट्रैफिक निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी के सामने रखा। पुलिस मुख्यालय जल्द इन थानों की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेेगा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने नेशनल हाईवे पर हादसों को रोकने और मौत को आंकड़ा कम करने के लिए रोड सेफ्टी थाने खोलने का सुझाव दिया है। इसी के अनुपालन में ट्रैफिक निदेशालय के निदेशक केवल खुराना ने रोड सेफ्टी थानों का प्रस्ताव तैयार किया है। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 2500 किलोमीटर नेशनल हाईवे है। हाईवे पर रोड सेफ्टी थाने खोलने का प्रस्ताव है। रोड सेफ्टी थानों का काम सिर्फ दुर्घटनाआें की रोकथाम करने के साथ घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने का होगा। इन थानों के मोबाइल वाहन लगातार हाईवे पर भ्रमण करेंगे। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि रोड सेफ्टी थाने खोलने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। जल्द रोड सेफ्टी थाने खोलने के लिए शासन से स्वीकृति ली जाएगी।