फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रधानाचार्य सहित चार पर केस

प्रधानाचार्य सहित चार पर केस

Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सहित चार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
भेल के सेक्टर चार में बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुई 11वीं की छात्रा हरप्यारी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका छात्रा के पिता ने प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, कक्षा शिक्षक एवं एक कर्मचारी पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी है। घटना 31 मार्च की है।
क्षेत्र की विष्णुलोक कालोनी के रहने वाले भेल में माली के तौर पर कार्यरत संविदाकर्मी वेदराम की बेटी 31 मार्च को रिजल्ट लेने आई थी। फेल होने पर उसने अपनी सहपाठी और उसकी मां को स्टाफ रूम तक जाकर आने की बात कही थी। काफी बाद जब वह नहीं लौटी तो सहपाठी, उसकी मां घर लौट गए थे।
विज्ञापन

इधर, परिजन भी छात्रा के न पहुंचने पर परेशान हो गए थे। स्कूल बंद कर रहे प्रधानाचार्य अपने एक चपरासी के साथ सारे कक्षा कक्ष बंद करने के लिए जब गए तब लड़कियों के शौचालय से पानी गिरने की आवाज पर वे चौंके थे। अंदर शौचालय में जाकर देखा तो पानी के पाइप से लगे फंदे से छात्रा का शव झूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा था। इधर, परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा था। तब से परिजन मामले की जांच के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतका के पिता वेदराम ने प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह, उप प्रधानाचार्य बृजपाल, कक्षा शिक्षक लखनपाल एवं कर्मचारी पीके शर्मा के खिलाफ बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed