फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पावर हाउस व बांध अब पूरी तरह सुरक्षित

पावर हाउस व बांध अब पूरी तरह सुरक्षित

Wed, 21 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पावर हाउस व बांध अब पूरी तरह सुरक्षित
कालागढ़/कोटद्वार। यूजेवीएनएल के प्रयासों से रामगंगा बांध परियोजना की टी वन सुरंग में छह वर्ष से खराब पड़े सिलिंडरिकल गेट का संचालन शुरू हो गया है। उपमहाप्रबंधक एके सिंह के अनुसार इस गेट के काम करने से पावर हाउस और बांध पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है। रामगंगा बांध से पावर हाउस को बिजली बनाने के लिए टी वन सुरंग से पानी दिया जाता है। इस सुरंग में सिलिंडरिकल गेट लगा है। यह गेट 15 जून की रात को 12 बजे बंद कर दिया गया है। जून से दीपावली तक बिजली उत्पादन बंद रहता है। इस दौरान पावर हाउस की मशीनें दुरुस्त की जाती हैं। यूजेवीएनएल के उपमहाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि गेट सही हो गया है। इस गेट के खराब होने से पावर हाउस के डूबने और बांध को भी खतरा पैदा हो गया था। एयरबैंड ट्यूब फट गई थी, जिसके लिए यूजेवीएनएल ने क्लोजर कराया है। क्लोजर के दौरान टी-टू सुरंग में पानी के आने का खतरा बन गया था, जिसके लिए बटरफ्लाई वाल्व को ठीक कर बंद कर दिया गया है। यदि यह वाल्व खुला होता तो टी-टू मेें पानी आने पर जानमाल का नुकसान हो सकता था। यूजेवीएनएल के इंजीनियरों की टीम में उनके साथ इंजीनियर मनोज कुमार कश्यप, अतुल के शर्मा आदि शामिल थे। पावर हाउस में क्लोजर कार्य के साथ ही अनुरक्षण काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed