{"_id":"594a9d0e4f1c1bb7528b481b","slug":"181498062094-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के कामों की सीबीआई जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के कामों की सीबीआई जांच हो
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय धर्मशाला प्रबंधक सभा ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के पांच वर्षों के कार्यों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। सभा ने बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस बाबत ज्ञापन सौंपा है।
मुख्यमंत्री से प्रबंधक सभा के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धर्मनगरी की धार्मिक संपत्तियों, आश्रम व धर्मशालाओं की मरम्मत के नाम पर होटलों पर परिवर्तित किया जा रहा है। इसमें कहीं न कहीं हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की भूमिका भी संदेहास्पद है। संगठन के महामंत्री रमेश चंद्र शर्मा मुख्यमंत्री को प्राधिकरण के पांच वर्ष के कार्यकाल की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने पूरा ज्ञापन पढ़ने के बाद कार्रवाई को आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्राधिकरण ने अपर रोड पर सावित्री निवास की मरम्मत की अनुमति देने के नाम पर बहुमंजिला निर्माण करा दिया है। हरकी पैड़ी के पास डेंजर जोन में चार मंजिला निर्माण कराया गया है। कहा कि ध्वस्तीकरण के आदेश भी चार मंजिला निर्माण पूरा होना कई सवाल खड़े करता है। जोधामल रोड व श्रवणनाथ नगर में निरंजनी अखाड़ा के पास गंगा किनारे कई निर्माण कराए गए हैं। जोधामल रोड पर तो एक निर्माण पांच बार सील होने के बाद भी छह मंजिला बनकर तैयार हुआ है जिसकी नींव गंगा के अंदर ही है।