{"_id":"59399c484f1c1b1b478b459b","slug":"181496947784-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की। मध्य प्रदेश में अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर गोली चलाने की घटना की उत्तराखंड में भी चौतरफा निंदा की जा रही है। किसान संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मंाग को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजे।
भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित को केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि मध्य प्रदेश की सरकार किसान हितैषी नहीं हो सकती , क्योंकि सरकार की ओर से धरना दे रहे निहत्थे किसानों पर गोलियां चलाई गई। ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार, संजय कुमार, विजय आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ की ओर से गन्ना विकास समिति इकबालपुर स्थित गणेशपुर दफ्तर में मध्य प्रदेश में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री यशपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्न दाता किसान पर गोलियां बरसाकर सभी हदें पार कर दी हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि मध्य प्रदेश में किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने कहा कि मध्य प्रदेश की यह दमनकारी नीति किसान संघ किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। अगर जरूरत पड़ेगी तो वहां की सरकार के खिलाफ उत्तराखंड में भी आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, अतर सिंह, नकली सैनी आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान क्लब की ओर से भी मध्य प्रदेश की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की गई। साबतवाली में हुई बैठक में अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने कहा कि पूरे देश के किसानों का हर तरह का कर्ज माफ करने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। जिसमें हर गांव से हस्ताक्षर कराकर पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे।