फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 thousands upnl employees on strike.

18 हजार उपनलकर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Sat, 26 Nov 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Nov 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
18 thousands upnl employees on strike.
हड़ताल - फोटो : demo

संविदा नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत उपनल कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए परेड ग्राउंड में प्रदर्शन कर धरना दिया।

विज्ञापन


धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि शासन के साथ संविदा पर नियुक्ति का समझौता हुआ था, लेकिन अब पूर्व में हुए समझौते पर अमल नहीं हो रहा है। संगठन की बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने संविदा पर नियुक्ति के बजाय इसमें अधिमान देने का आश्वासन दिया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


यदि ऐसा हुआ तो कई वर्ष की सेवा वाले कर्मचारी बाहर हो जाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, परिवहन आदि विभागों में कार्यरत उपनल से जुड़े 18 हजार कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे दून में कुछ समय के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि उपनलकर्मियों की मांग पर शीघ्र अमल नहीं हुआ तो अन्य सेवाएं भी बाधित की जाएंगी। कर्मचारियों ने कहा कि संगठन को ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी, महासचिव महेश भट्ट, उपाध्यक्ष कुशाग्र जोशी, विनोद गोदियाल, विद्यासागर धस्माना, गणेश गोस्वामी, संदीप, कुलदीप, नरेश शाह, राकेश जोशी, विद्युत संघ महामंत्री विपिन नेगी, मोहन नेगी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed