फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 lakhs cheated in the name of job in railway police

रेलवे पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगे

Thu, 28 Apr 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
18 lakhs cheated in the name of job in railway police
रेलवे पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने तीन युवकों की नौकरी लगवाने की बात कही थी। उनसे 18 लाख रुपये ले लिए गए। न तो नौकरी लगवाई गई और न ही पैसे वापस हुए। पुलिस ने आईएमए के दैनिक कर्मचारी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर मनोज नैनवाल के मुताबिक, रीना रानी निवासी ठाकुरपुर ने तहरीर देकर बताया कि उनका पति राजेंद्र सिंह इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में दैनिक वेतन पर काम करता है। उसके साथ वहां डीपी जुयाल नाम का व्यक्ति भी काम करता है। जुयाल ने अपने कुछ परिचितों के बारे में बताया था। कहा था कि वह सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। इसके लिए पैसा खर्च करना होगा। इस पर राजेंद्र ने रेलवे पुलिस में नौकरी के लिए अपने तीन रिश्तेदारों से बात की।
विज्ञापन

सब राजी हो गए। उन्होंने जुयाल के कहने पर प्रत्येक रिश्तेदार से लेकर 18 लाख रुपये दे दिए लेकिन उनकी नौकरी नहीं लगी। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने धमकियां देनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए थे। इस मामले में जुयाल व उसके साथियों भारती अधिकारी व शेफाली अधिकारी निवासी पील चौक कौलागढ़ और अनिल भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed