{"_id":"5d3f56b48ebc3e6cb8325511","slug":"18-establishments-running-non-food-license-vikas-nagar-news-drn3146158125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फूड लाइसेंस चल रहे 18 प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फूड लाइसेंस चल रहे 18 प्रतिष्ठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की टीम ने सोमवार को बाजार क्षेत्र के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और मटन शॉप पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 18 प्रतिष्ठान बिना फूड लाइसेंस के संचालित पाए गए। इस पर टीम ने रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजने की बात कही है। औचक चले इस अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
सोमवार को टीम ने अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य के निर्देश पर सिनेमा गली, पहाड़ी गली, मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, डाकपत्थर रोड पर करीब 30 दुकानों में छापा मारा की। इस दौरान 18 दुकानदार खाद्य सामग्री बेचने से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर पालिका प्रशासन की टीम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायद दी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए। पालिका क्षेत्र में यह पहला मौका है जब पालिका प्रशासन ने बिना फूड लाइसेंस बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है।
वहीं, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है।