फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   18 coach train soon in dehradun

अगले साल दून पहुंच जाएगी 18 कोच की ट्रेन

Tue, 25 Apr 2017 11:51 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Apr 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
18 coach train soon in dehradun
19 ट्रेनों को रद्द किया गया

वर्ष 2018 में दून तक 18 कोच की ट्रेन पहुंच जाएगी। दून तक 18 कोच की ट्रेन लाने के लिए लूप लाइन (क्रासिंग लाइन) बिछाने का कार्य इसी साल पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ ने इसके संकेत दिए हैं। दून स्टेशन पर सामान्य तौर पर अभी एक दिन में अधिकतम 19 ट्रेनें पहुंचती हैं। प्लेटफार्म की क्षमता कम होने और हरिद्वार-देहरादून के बीच लूप लाइन न होने के कारण दून स्टेशन तक अधिकतर 13 कोच की ट्रेन ही आती हैं।
विज्ञापन


इस वजह से करीब 18 ट्रेनें ऐसी हैं, जो हरिद्वार स्टेशन से वापस चली जाती हैं। सबसे अधिक दिक्कत छुट्टियों और पर्यटन सीजन में आती है। जबकि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने के बावजूद रेलवे चाहकर भी दून से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच नहीं बढ़ा पाता। ऐसे में यात्रियों को या तो यात्रा कैंसिल करनी पड़ती है या फिर जनरल श्रेणी में सफर करना पड़ता है। दून तक 18 कोच की ट्रेन लाने की पिछले लंबे समय से मांग उठती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह मांग पूरी होती दिख रही है। जीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दून तक चिह्नित स्थानों तक लूप लाइन बनाने का कार्य इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाए। ताकि अगले साल तक दून तक 18 कोच की ट्रेन पहुंचाने का रास्ता साफ हो जाए। जीएम कुलश्रेष्ठ के साथ आए सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि हर्रावाला स्टेशन पर लूप लाइन बन चुकी है। मोतीचूर में काम शुरू हो चुका है।

दो ट्रेनों में 13 से अधिक कोच
नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस और पश्चिम बंगाल से चलने वाली उपासना एक्सप्रेस ही सिर्फ दो ऐसी ट्रेनें हैं, जो 13 से अधिक कोच के साथ दून स्टेशन पहुंचती हैं। रोजाना चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में 16 जबकि हफ्ते में शनिवार और बुधवार को संचालित उपासना एक्सप्रेस में दून तक 17 कोच रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed