{"_id":"6467d8afef1c96477a02cc74","slug":"179-lakh-cheated-by-pretending-to-be-an-army-man-dehradun-news-c-5-drn1037-159750-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: खुद को सेना का जवान बताकर ठग लिए 1.79 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: खुद को सेना का जवान बताकर ठग लिए 1.79 लाख रुपये
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खुद को फौजी बताकर दून निवासी व्यक्ति से 1.79 लाख रुपये ठग लिए। व्यक्ति ने अपना मकान किराए पर देने के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन दिया था।
राजपुर थाने में अरविंद कुमार अग्रवाल निवासी राजेश्वर नगर ने शिकायत की है। बताया कि मकान किराये पर देने के लिए उन्होंने मैजिक ब्रिक वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था। गत आठ मई को उन्हें एक फोन आया। अपना नाम दीपक पंवार और खुद को जम्मू में तैनात सेना का अफसर बताया। कहा कि अब उसका ट्रांसफर देहरादून हो रहा है। इसके लिए उसे मकान चाहिए।
ठग ने एचआरए से किराया देने के लिए किसी राजेंद्र सिंह शेखावत नाम के व्यक्ति से बात कई। बताया कि शेखावत उनके अकाउंटेंट हैं। उसने अरविंद अग्रवाल को ई-वॉलेट से किराया जमा करने की बात कह क्यूआर कोड भेजा। इसे स्कैन करते ही रकम ठगों के खाते में चली गई।