फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   174 recruit from krc became part of army.

देशसेवा की कसम खा सेना का हिस्सा बने KRC के 174 रिक्रूट

Mon, 25 Jul 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Mon, 25 Jul 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
174 recruit from krc became part of army.
kumaon regiment - फोटो : AmarUjala

कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर (केआरसी) के 174 रिक्रूट सोमवार को थल सेना का अंग बन गए। रिक्रूटों को धर्मगुरु ने देशसेवा की कसम दिलाई। मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने जवानों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।

विज्ञापन

सेना के सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 174 रिक्रूटों को देश सेवा की शपथ दिलाई गई।

धर्मगुरु पं. सूबेदार प्रकाश चंद्रा ने राष्ट्रीय ध्वज और गीता को साक्षी मानकर शपथ दिलाई। इस दौरान जवानों ने भव्य मार्च पास्ट और परेड निकाली। निरीक्षण के बाद जवानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर आतेश चहार ने कहा कि देश सेवा के लिए सेना उचित माध्यम है।
विज्ञापन


उन्होंने जवानों से देश की आन-बान और शान के लिए जरूरत पड़ने पर सर्वस्व न्यौछावर करने का आह्वान किया। एडम कमांडेंट कर्नल एसएस श्रीवास्तव, सेना मेडल कर्नल तुषार जोशी, शौर्य चक्र कर्नल नीरज सूद, लेफ्टिनेंट कर्नल टीपी शर्मा, जीएसओ-1 प्रशिक्षण ले. कर्नल जी राम मोहन, ले. कर्नल टीपी शर्मा सहित तमाम अतिथियों ने रिक्रूटों के परिजनों को गौरव मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रिक्रूट हुए सम्मानित
बीपीईटी में कृष्ण चंद्र, ड्रिल में ललित सिंह, फायरिंग में जोसेफ, टीएसओईटी में संजय सिंह, ओवरऑल में कृष्ण सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed