{"_id":"64f4e92551df6b6a56088115","slug":"174-lakh-cheated-by-pretending-to-be-a-customer-service-employee-dehradun-news-c-39-1-vkn1001-3625-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ग्राहक सेवा का कर्मचारी बताकर 1.74 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ग्राहक सेवा का कर्मचारी बताकर 1.74 लाख ठगे
विज्ञापन
ग्राहक सेवा (कस्टमर केयर) का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से 1.74 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में डाकपत्थर निवासी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बीती सात फरवरी की शाम करीब सात बजे उसने एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर पर बैंक स्टेटमेंट जानने के लिए फोन किया। जिस पर कस्टमर केयर की ओर से उससे बैंक से संबंधित डिटेल पूछी गई।
फोन पर एक एप्लीकेशन डाउन लोड करने को कहा। जिस पर उसने एप्लीकेशन डाउन लोड कर दी। उसे यूजर नेम और पासवर्ड डालने को कहा। जैसे ही उसने यूजर नेम और पासवर्ड डाला उसके खाते से 99 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
इससे पहले की वह कुछ समझ पाता उसके खाते से 25-25 हजार रुपये की तीन और ट्रांजेक्शन हो गई। खाते से संबंधित सभी सेवाएं ब्लॉक कराई। साइबर क्राइम में फोन कर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।