फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मजदूरों के लिए पीएमएसवाईएम योजना पर काम शुरू

मजदूरों के लिए पीएमएसवाईएम योजना पर काम शुरू

Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों के लिए पीएमएसवाईएम योजना पर काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हाल में पेश हुए केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएमएसवाईएम) योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इसके लिए मंगलवार को केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के अधिकारियों से बातचीत की। उन्हें समझाया गया कि एलआईसी में यह योजना चलाई जाएगी, लेकिन इसकी हेल्प डेस्क जिला प्रशासन, ईपीएफओ और ईएसआई के कार्यालय में भी खोलनी होगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ईपीएफओ के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीएमएसवाईएम योजना के तहत हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी राज्यों के श्रम सचिव, लेबर कमिश्नर, पीएफ कमिश्नर, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक और एलआईसी के अधिकारी शामिल हुए हैं। बताया गया है कि किस तरह से असंगठित क्षेत्र जैसे रिक्शाचालक, कुली, घर में काम करने वाले लोगों, दिहाड़ी मजदूरों का इस योजना के तहत पंजीकरण कराया जाना है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष तक के श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। खास बात यह है कि योजना के तहत जो अंशदान श्रमिक करेंगे, उसी के अनुपात में 50 प्रतिशत अंशदान सरकार करेगी। योजना के तहत 60 वर्ष तक हर माह अंशदान करना होगा। 60 साल के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए एलआईसी के अलावा ईपीएफओ, ईएसआईसी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। उत्तराखंड में असंगठित क्षेत्र के करीब पांच लाख श्रमिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

किस उम्र से योजना शुरू करने पर कितनी धनराशि जमा करनी होगी
उम्र धनराशि
18 110
19 116
20 122
21 128
22 136
23 144
24 152
25 160
26 170
27 180
28 190
29 200
30 210
31 220
32 240
33 260
34 280
35 300
36 320
37 340
38 360
39 380
40 400
नोट: 40 वर्ष तक के श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु तक यह रकम प्रतिमाह जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed