{"_id":"5c101d48bdec22419820b9dd","slug":"171544559944-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति की मांग के समर्थन में बेरोजगारों ने फूंकी डिग्री की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति की मांग के समर्थन में बेरोजगारों ने फूंकी डिग्री की प्रतियां
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटर कॉलेजों में शारीरिक शिक्षकों की अनिवार्य नियुक्ति की मांग के समर्थन में बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने मंगलवार को डिग्री की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर मांग पूरी करने के लिए हंसा बिष्ट का आमरण अनशन पर बैठे नौवें दिन भी जारी रहा।
बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के बैनर तले बेरोजगाराें ने मंगलवार को लैंसडौन चौक पर अपनी डिग्रियों की प्रतियां फूंकी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से मांग की अनदेखी कर रही है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र खत्री ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर कमल रावत, विजय सेमवाल, प्रवीन चौधरी, सीमा, अर्जुन, हिमांशु राजपूत, राजेंद्र सिंह, महेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।