फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंदगी देख चढ़ा नगर आयुक्त का पारा

गंदगी देख चढ़ा नगर आयुक्त का पारा

Wed, 26 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गंदगी देख चढ़ा नगर आयुक्त का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकले नगर आयुक्त गंदगी देख कर भड़क गए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कार्यप्रणाली नहीं सुधारने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मंगलवार देर शाम अचानक हुए निरीक्षण से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने देर शाम महाराणा प्रताप चौक, सर्वे चौक, एस्ले हॉल समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर कूड़े से भरे डिब्बे दिखाई दिए। इस पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कूड़े को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी चार पांच अक्तूबर को हाईकोर्ट में नगर निगम को जवाब दाखिल करना है, जिसमें सफाई को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जानी है। ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई कर्मचारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में निगम सुबह पांच से 10 और दोपहर साढ़े तीन से करीब सात बजे तक कूड़ा उठवाता है। इसके अलावा विशेष अभियान चलाकर रात में भी कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

--
अभियान चलाकर उठाया 280 मीट्रिक टन कूड़ा
देहरादून। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को शहर के विभिन्न वार्डों से 280 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed