{"_id":"5b87053242c79252c658365e","slug":"171535575346-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से खाई में गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से खाई में गिरे युवक की मौत
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। कैम्पटी फॉल बाईपास पर पैर फिसलने से एक युवक खाई में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सेंट मैरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
बुधवार को पर्यटन स्थल कैम्पटी फॉल बाईपास पर एक युवक का पांव फिसलने से करीब 50 फुट गहरी खाई में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको निकालकर नगर के सेंट मेरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कैम्पटी थाने से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। कैम्पटी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखिरियाल ने बताया कि मृतक की पहचान विजय सिंह रावत पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम रतूड़ा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। वह कैम्पटी में एक दुकान पर काम करता था।