फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीएड वाले भी कर सकते हैं सीटीईटी के लिए आवेदन

बीएड वाले भी कर सकते हैं सीटीईटी के लिए आवेदन

Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बीएड वाले भी कर सकते हैं सीटीईटी के लिए आवेदन
बीएड पास भी कर सकते हैं सीटीईटी के लिए आवेदन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सीटीईटी के लिए अब बीएड पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई ने हाल ही में सीटीईटी की अर्हता में बदलाव किए हैं। इसके तहत बीएड पास अब पहले पेपर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार है।

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सीटीईटी आवेदन का अंतिम दिन सोमवार है। इसके बाद 30 अगस्त तक शुल्क जमा कराया जा सकता है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 15 सितंबर तक किया जा सकता है। त्रुटि सुधार के लिए छह सितंबर से शुरू होगा। वहीं सीबीएसई द्वारा किए गए बदलाव के तहत जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक केवल सीटीईटी के पेपर-2 के लिए आवेदन किया है, वे अब पहले पेपर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थी एक ही दिन में दोनों पेपर दे सकते हैं। पहले बीएड पास के लिए केवल दूसरे पेपर का विकल्प खोला गया था। सीटीईटी में जनरल व ओबीसी का एक पेपर का शुल्क 700 रुपये और दोनों पेपर का शुल्क 1200 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए एक पेपर का शुल्क 350 रुपये और दोनों पेपर का शुल्क 600 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed