{"_id":"5b75e1c142c79240a33c6155","slug":"171534452161-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरथरी ने सौंपा कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरथरी ने सौंपा कार्यभार
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरथरी ने सौंपा कार्यभार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरथरी ने अपना कार्यभार बृहस्पतिवार को प्रमुख वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष जयराज को सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन व प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत का दायित्व भी जयराज को सौंप दिया है।
पीसीसीएफ राजीव भरथरी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले हैं। उन्होंने इस संबंध में सरकार व शासन से अनुमति मांगी थी। इसके अलावा भरथरी ने शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि उन्हें तीनों दायित्व से मुक्त किया जाय ताकि वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकें। शासन के निर्देश पर उन्होंने अपने तीनों दायित्व प्रमुख वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष जयराज को सौंप दिए हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के दायित्वों की जिम्मेदारी दिए जाने के बाबत विभाग में अफसरों के नाम पर चर्चा होने लगी है। हालांकि अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रमुख वन संरक्षक मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन मोनिष मल्लिक ने शासन को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि दायित्वों के आवंटन में वरिष्ठता क्रम की अनदेखी हो रही है। उन्होंने वरिष्ठता को देखते हुए खुद को दायित्व सौंपने के बाबत शासन से अनुरोध किया था। ऐसे में यह जिम्मेदारी किसके हिस्से आएगी यह कहना अभी मुश्किल है।