फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीको कैमरे, प्रोजेक्टर से लैस होंगी आशा कार्यकत्रियां

पीको कैमरे, प्रोजेक्टर से लैस होंगी आशा कार्यकत्रियां

Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पीको कैमरे, प्रोजेक्टर से लैस होंगी आशा कार्यकत्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में तेजी लाने के उद्द्ेश्य से आशा कार्यकर्त्रियों को अत्याधुनिक पीको कैमरों व प्रोजेक्टर से लैस किया जाएगा। योजना के पहले चरण में हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर की 75-75 आशाओं को पीको कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बाबत शुक्रवार को यूएसऐड वित्त पोषित डिजिटल ग्रीन संस्था व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

बता दें, केंद्र रकार की ओर से संचालित योजनाओं में आशा कार्यकर्त्रियां अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यकर्त्रियां गर्भवती महिलाओं के परिजनों से बेहतर संवाद स्थापित कर सकें इसके लिए कार्यकर्त्रियोें को पीको कैमरे और समेत कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी कर रही है। इसके तहत स्वास्थ्य महानिदेशालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. अंजली नौटियाल व डिजिटल ग्रीन संस्था के एशिया प्रभारी विनय कुमार के बीच अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध पत्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित शुक्ला ने हस्ताक्षर किए। समझौते के मुताबिक योजना को नीति आयोग की ओर से चयनित दो जिलों हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में पहले लागू किया जाएगा। पहले चरण में दोनों जिलों की 75-75 आशा कार्यकर्त्रियाें को पीको कैमरे और प्रोजेक्टर मुहैया कराने के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed