{"_id":"5b3d2f3f4f1c1bbf248b48ce","slug":"171530736447-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के लिए 1467 ने लॉक की च्वाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक के लिए 1467 ने लॉक की च्वाइस
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई मेन काउंसिलिंग के दूसरे चरण में 1467 छात्र-छात्राओं ने अपनी च्वाइस लॉक की है। बृहस्पतिवार को इनको सीट आवंटन किया जाएगा। इसके बाद छह जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
सूबे में इंजीनियरिंग दाखिलों का बुरा हाल चल रहा है। पहले चरण में साढ़े आठ हजार सीटों में से केवल 728 सीटें ही भर पाई थीं। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 26 जून से शुरू होकर दो जुलाई तक चली। 1793 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1742 छात्रों ने च्वाइस भरी और इनमें से 1467 छात्रों ने ही च्वाइस लॉक की है। बृहस्पतिवार को इन छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी।
आवंटित सीटों पर छह जुलाई से दस जुलाई तक दाखिले होंगे। इसके बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन पर तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया 17 से 21 जुलाई तक चलेगी। तीसरे चरण के तहत सीट आवंटन 25 जुलाई को होगा। आवंटित सीटों पर 26 जुलाई से 29 जुलाई तक दाखिले किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को सीट आवंटन की पूरी जानकारी छात्रों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।