{"_id":"5b2963224f1c1b624d8b710d","slug":"171529439010-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण करने में विफल साबित हो रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण करने में विफल साबित हो रही सरकार
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि के पांच पदाधिकारियों का आमरण अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। यमुना कॉलोनी स्थित कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर एक्ट के तहत स्थानांतरण करने में विफल होने के आरोप लगाया।
आमरण अनशन पर बैठे संघ के प्रांतीय महामंत्री एसएस चौहान, आरएस मेहरा, प्रवीण सक्सेना, सचिन अशोक व शिवराज नौटियाल ने आरोप लगाया कि 57 लोगों के तबादलों में स्थानांतरण एक्ट का उल्लंघन किया गया है। विरोध के बावजूद प्रदेश सरकार स्थानांतरण एक्ट के अनुसार तबादले करने को लेकर संवेदनशील नहीं है। जल्द ही मामले में निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, मुख्य अभियंता लोनिवि एचके पुरोहित मंगलवार को अनशनकारियों से मिले और बुधवार को अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के साथ मुख्यमंत्री से मिल कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रांतीय महामंत्री एसएस चौहान के अनुसार तबादले के मुद्दे को लेकर अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी आमरण अनशन शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष आरती शर्मा, अरुण भंडारी, छबीलदास सैनी, मुकेश रतूड़ी, शक्ति, एसएस लोधियाल, आशा भंडारी, रेनू गुप्ता, नीतू नेगी आदि मौजूद रहे।