{"_id":"5b1ae47b4f1c1b214d8b570c","slug":"171528489083-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्रांता क्लब ने जीता गोरखा कप का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्रांता क्लब ने जीता गोरखा कप का फाइनल
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
फाइनल मुकाबले में विल्स यूथ को 5-3 से शिकस्त देकर अक्रांता क्लब ने पहली गोरखा कप फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। समापन के मौके पर विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को गोरखा मिलिट्री स्कूल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरूआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों ने कई शानदार मूव बनाए, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हुए। पहले हाफ में कोई भी टीम नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी टीमों ने रक्षात्मकता और आक्रामकता का मेलजोल दिखाते हुए खेल दिखाया और कोई भी गोल नहीं होने दिया।
टाईब्रेकर में अक्रांता क्लब के अनुराग, विजय, आनंद, सुदरसन और दीपेश ने एक-एक गोल दागा। वहीं, विल्स यूथ के लिए श्याम, विकास थापा और अमन ने एक-एक गोल किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग और विशिष्ट अतिथि गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने विजेता टीम को 20 हजार व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 10 हजार व ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
इस अवसर पर आयोजक सचिव सुरेश गुरुंग, सीबी थापा, बंब बहादुर, डीएम लखेड़ा, वीएस रावत, सिद्धांत नेगी, अशोक गुरुंग, सनम पुन, सचिन पंत, जयदीप, नीरज समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।