फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तंबाकू से बने उत्पादों का करें पूरी तरह बहिष्कार

तंबाकू से बने उत्पादों का करें पूरी तरह बहिष्कार

Fri, 01 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
तंबाकू से बने उत्पादों का करें पूरी तरह बहिष्कार
तंबाकू से बने उत्पादों का करें पूरी तरह बहिष्कार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
तंबाकू निषेध दिवस पर वोहरा नर्सिंग होम की ओर से दिल्ली पैरामेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं जागर गायक प्रीतम भरतवाण ने किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। इससे निजात पाने के लिए तंबाकू से बने उत्पादों का पूरी तरह से बहिष्कार करना होगा।
मुख्य वक्ता डॉक्टर सुमित बोहरा ने कहा कि एक आंकड़ों के मुताबिक पूरी दुनिया में लगभग 50 लाख और भारत में लगभग आठ लाख लोगों की मौत प्रतिवर्ष तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से होती है। धूम्रपान से ही प्रत्येक मिनट में 10 लोगों की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया में लगभग 100 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं जो कि दुनिया की आबादी का सातवां हिस्सा है। तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर रोग हो जाते हैं। तंबाकू के धुएं में 4000 किस्म के घातक रसायन होते हैं जिनमें से 60 ऐसे होते हैं जो कैंसर उत्पन्न करते हैं। इससे बचने के सब संकल्प ले कि तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यशाला में बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुकेश सिंह नेगी, अजय जोशी, अरविंद सिंह नेगी, अश्वनी शैली, हरीश रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed