फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसे बताकर छुट्टी पर हैं ईई : एमडी

किसे बताकर छुट्टी पर हैं ईई : एमडी

Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
किसे बताकर छुट्टी पर हैं ईई : एमडी
किसे बताकर छुट्टी पर हैं ईई : एमडी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पेयजल निगम में गाड़ी की मांग को लेकर छुट्टी पर चल रहे छह अधिशासी अभियंताआें (ईई) पर सख्त रुख अपनाते हुए एमडी ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पिछले दिनों पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह की ओर से निगम के अध्यक्ष के लिए अधिष्ठान मद से 19.78 लाख रुपये की कार की खरीद की गई थी। इससे मुख्यालय में कार्यरत अधिशासी अभियंताओं में इस कदर रोष बढ़ गया है कि खुद के लिए निगम की ओर से वाहन की व्यवस्था किए जाने तक छह अधिशासी अभियंता 16 मई से सामूहिक अवकाश पर चले गए। उनका कहना है कि जब तक सभी को अलग-अलग वाहन उपलब्ध नहीं होते तब तक वे कार्य पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन

वहीं इससे चार महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिस पर मामले का संज्ञान लेते हुए प्रबंध निदेशन भजन सिंह ने चीफ इंजीनियर को आदेश देकर सामूहिक अवकाश पर चल रहे छह अधिशासी अभियंताआें से जवाब-तलब करने को कहा है। उनकी ओर से पूछा गया है कि उन्होंने किसको बताकर ली छुट्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिशासी अभियंता हैं अवकाश पर
दीपक मलिक, प्रणय पुरोहित, नमिता त्रिपाठी, सुमित आनंद, ओपी सिंह और मुज्ज्मिल हसन।
--------
इन योजनाओं का कार्य हो रहा है प्रभावित
- पौड़ी की वेदीखाल पंपिग योजना, सवदर खाल योजना
- चंबा की आनंद चौक पंपिंग योजना
- गंगोली की गुआसा कोड पंपिंग योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed