{"_id":"5ae8ce584f1c1b330a8b7a30","slug":"171525206616-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीशिला डोली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीशिला डोली के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
Updated Wed, 02 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
19वीं बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा मंगलवार देर शाम मसूरी पहुंची। डोली का भव्य स्वागत कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन किए। डोली राधाकृष्ण मंदिर कुलड़ी में रात्रि विश्राम करेगी।
बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथयात्रा 28 अप्रैल को विशोन पर्वत से शुरू हुई थी। यात्रा हरिद्वार, भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, नई टिहरी होते मंगलवार को देर शाम छह बजे मसूरी पहुंची। पिक्चर पैलेस पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगदीशिला डोली रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। राधाकृष्ण मंदिर में डोली मंदिर के मुख्य पुजारी परशुुराम भट्ट ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।
यात्रा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति और देव संस्कृति का संरक्षण करना है। बताया कि यात्रा के दौरान प्रदेश भर में एक हजार देव धामों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि राधाकृष्ण मंदिर कुलड़ी रात्रि विश्राम के बाद डोली बुधवार को मसूरी से प्रस्थान करेगी और कैम्पटी होते हुए नैनबाग पहुंचेगी। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, जोत सिंह बिष्ट, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, सुरेश गोयल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।