फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरमन की गेंदबाजी से जीता एमडीके हरियाणा

हरमन की गेंदबाजी से जीता एमडीके हरियाणा

Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हरमन की गेंदबाजी से जीता एमडीके हरियाणा
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

तीसरी ऑल इंडिया पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में एमडीके हरियाणा ने हरमन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत डीपीएस सोलन हिमाचल प्रदेश को 67 रन से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में पाथवे स्कूल अरावली दिल्ली ने एशियन स्कूल देहरादून को 22 रनों से शिकस्त दी।

कसिगा स्कूल में शनिवार को एमडीके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धािरत 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसमें जसपाल ने 69, अनमोल ने 33, अर्पण ने 10 और अभय ने नाबाद 11 रनों का योगदान दिया। डीपीएस के मनप्रीत, ओजस व आयुष ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस सोलन की टीम हरमन की शानदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवरों में 102 रनों पर ढेर हो गई। अंकित चंदेल ने 42 और आयुष ने 20 रन बनाए। एमडीके हरियाणा के लिए हरमन ने चार, रोहित कांबोज और गुरवीर ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में पाथवे ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 130 रन बनाए। पुण्य ने 36, करण ने 20, आशुतोष ने 19 और यशवर्धन ने 11 रन बनाए। एशियन स्कूल के यश ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशियन स्कूल की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। गौरव जोशी ने 16, अभय भंडारी ने 12 और रोहित गुप्ता ने 17 रन बनाए। पाथवे स्कूल के राघव ने तीन और पुण्य ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed