{"_id":"5ac51cb14f1c1bb6618b5a17","slug":"171522867377-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सोमवार को हुए दलित समाज के उग्र प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक युवक की ओर से जातिगत टिप्पणी करने पर दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया। इस बारे में दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज लोगों ने बुधवार की देर शाम खड़खड़ी पुलिस चौकी का घेराव किया।
बताया गया कि खड़खड़ी क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर दलित आंदोलन को लेकर कु़छ जातिगत टिप्पणी कर दी थी। मंगलवार की रात को इस पोस्ट को लेकर क्षेत्र के दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया। रात में ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दे दी थी। बुधवार को दिनभर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज सैकड़ों लोगों ने बुधवार की देर शाम पुलिस चौकी का घेराव किया। वे पुलिस पर लोगों की भावनाओं का सम्मान नहीं करने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। कोतवाल चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।