{"_id":"5ac3dea64f1c1bb5618b550f","slug":"171522785958-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा ने जीता बैडमिंटन का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णा ने जीता बैडमिंटन का मुकाबला
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा ने जीता बैडमिंटन का मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चल रहे स्थापना दिवस कार्यक्रम अभिव्ययक्ति-2018 के चौथे दिन कृष्णा ने सिंगल्स और डबल्स में बैडमिंटन मुकाबला जीता।
मंगलवार को गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में बैडमिंटन बालिका वर्ग सिंगल्स में एसजीआरआर कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड साइंस की कृष्णा नेगी ने एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की विदिषा बहुगुणा को हराया। बालिका वर्ग के डबल्स में एसजीआरआर कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड साइंस की कृष्णा नेगी व लता चौधरी ने एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की विदिषा बहुगुणा एवं अरण्या गिरि को हराया। इसके अलावा क्विज में एसजीआरआर आईटीएस ने मेडिकल कॉलेज को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
वहीं बैडमिंटन लड़कों के सिंगल मुकाबले का फाइनल एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सागर बिष्ट और एसीआरआर आईटीएस के शुभम सजवाण के बीच खेला गया। सागर ने शुभम को 21-16, 21-11 से हराकर फाइनल ट्राफ ी अपने नाम की।