फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक सप्ताह के भीतर टंकी होगी दुरूस्त

एक सप्ताह के भीतर टंकी होगी दुरूस्त

Wed, 14 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह के  भीतर टंकी होगी दुरूस्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गोरखपुर स्थित ट्यूबवेल के क्षतिग्रस्त ओवरहेड टैंक से अब रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद नहीं होगा। जल संस्थान एक सप्ताह के भीतर इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करेगा। इसके लिए विभाग को तीन लाख का बजट मिल गया है।

बता दें कि गोरखपुर ट्यूबवेल के ओवरहेड टैंक से क्षेत्र की करीब सात हजार की आबादी को पानी की आपूर्ति होती है। ओवरहेड टैंक कई सालों से क्षतिग्रस्त है। इसकी वजह से रोजाना लाखों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है और लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। आरकेडिया ग्राम पंचायत की उप प्रधान गीता बिष्ट और अन्य ग्रामीणों ने टैंक की मरम्मत को कई बार अधिकारियों को अवगत कराया और आंदोलन किया था। जल संस्थान पित्थूवाला शाखा के अधिशासी अभियंता नवनीत रमोला ने बताया कि टैंक की मरम्मत को तीन लाख का बजट जारी हो गया है। एक सप्ताह के भीतर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed