{"_id":"5aa048104f1c1b4d588bc030","slug":"171520453648-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के प्रवेश मार्गों पर लगेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के प्रवेश मार्गों पर लगेंगे कैमरे
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्रवेश मार्गों पर लगेंगे कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य दून में आने वाले बाहरी वाहनों और अराजक तत्वों की निगरानी करना है। इसको लेकर डीआईजी पुष्पक ज्योति ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वे बुधवार को यातायात और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उप महानिरीक्षक गढ़वाल कार्यालय में हुई बैठक में डीआईजी ने निर्देश दिए कि जिले के मुख्य मार्गों को चिह्नित किया जाए। खासकर मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर, सहसपुर और डोईवाला में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने फुटपाथों पर लगने वाले ठेली-फड़ और अतिक्रमण को भी नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर हटाने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया कि बन्नू स्कूल से मद्रासी कॉलोनी के बीच का मार्ग ठीक करवाएं और उसके बाद यातायात डायवर्जन कराया जाए। उन्होंने एमकेपी चौक में ट्रैफिक सुचारु चलाने के लिए नाली पर स्लैब का निर्माण भी कराए जाने के भी निर्देश दिए।