{"_id":"5a89dbe34f1c1b187e8b6f1b","slug":"171518984163-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के संतुष्टि प्रकोष्ठ से शिकायतकर्ता असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के संतुष्टि प्रकोष्ठ से शिकायतकर्ता असंतुष्ट
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
नगर निगम के ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ ‘संतुष्टि’ से लोग संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं। बीते तीन दिनों से प्रकोष्ठ का सर्वर का ठप होने से लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है।
नगर निगम ने लोगों की समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए जनवरी में ऑनलाइन शिकायत प्रकोष्ठ ‘संतुष्टि’ का शुभारंभ किया था। इसके तहत 08039236380 नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही वेबसाइट, ई-मेल, लिखित, रजिस्टर्ड एवं अन्य डाक, एमएमएस, स्वच्छता ऐप के जरिये भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। शुरुआत में तो संतुष्टि के जरिये लोगों की समस्याएं निर्धारित समय में दूर हो रही थीं, लेकिन बीते तीन दिन से संतुष्टि पर शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है। व्योमप्रस्थ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले संतुष्टि में कूड़े की समस्या पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अभी कोई रिस्पांस नहीं मिला। पटेल नगर निवास अरुण सिंह ने कहा कि इलाके में स्ट्रीट लाइट खराब है।
ठीक कराने के लिए पांच दिन पहले शिकायत की थी, पर समस्या जस की तस है। वहीं, संतुष्टि के दीपक चंद्र का कहना है कि नगर निगम परिसर में सर्वर की दिक्कत के चलते तीन दिनों से शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो सर्वर को तुरंत ठीक कराया जाएगा।