फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तनुष क्रिकेट एकेडमी ने जीती जिला क्रिकेट लीग

तनुष क्रिकेट एकेडमी ने जीती जिला क्रिकेट लीग

Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
तनुष क्रिकेट एकेडमी ने जीती जिला क्रिकेट लीग
तनुष क्रिकेट एकेडमी ने जीती जिला क्रिकेट लीग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
तनुष क्रिकेट एकेडमी ने 71वीं जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में रामराज क्रिकेट एकेडमी (आरआरसीए) को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शानदार बल्लेबाजी के लिए तनुष गुसांई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रेंजर्स मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरआरसीए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 152 रनों पर ढेर हो गई। विकास रावत ने सबसे अधिक 26, अभय क्षेत्री ने 22, राहुल सिंह ने 21, धीरज ने 17 रन बनाए। वहीं, तुनष एकेडमी के रोहित डंगवाल ने चार, पवन सुंदरियाल ने तीन और वैभव पंवार ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में तनुष एकेडमी की टीम ने तनुष की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 29 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। तनुष गुसांई ने 71 गेंदों में नाबाद 76 रन बनाए। वैभव ने नाबाद 26, पवन सुंदरियाल ने 19 और श्रेयय ने 14 रन बनाए। आरआरसीए के राहुल रावत को दो विकेट मिले। तनुष गुसांई को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रोहित डंगवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्रतीक पंवार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन अवसर पर एडीजी अशोक कुमार, एफआरआई निदेशक डॉ. सविता ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीए के अध्यक्ष नीनू सहगल, विजय प्रताप मल्ल, धीरज खरे, राजवीर पुष्कर, रविंद्र सिंह, सुनील चौहान, रजत धीमान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed