{"_id":"5a5134074f1c1b3e198b5416","slug":"171515271175-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के दौरान विभागों के बीच तालमेल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के दौरान विभागों के बीच तालमेल जरूरी
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने आपदा के दौरान विभागों के बीच तालमेल रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, घायलों की संख्या अधिक होने की स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों की मदद लेने की भी बात कही। जिलाधिकारी शनिवार को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम) से संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में राज्य सरकार के आईआरएस विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने अधिकारियों को जानकारी दी। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीज के इलाज की व्यवस्था के साथ तात्कालिक अन्य विकल्पों पर कार्य करने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों की अधिकता पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात प्रबंधन, अस्पताल, पुलिस प्रशासन, लोनिवि आदि विभागों के बीच समन्वय रखने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.तृप्ति बहुगुणा, डॉ.केसी पंत, अधिशासी अभियंता लोनिवि अनिरुद्ध भंडारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ.दीपशिखा रावत आदि मौजूद रहे।
---
कुठालगेट से मसूरी तक हटेंगे बड़े होर्डिंग्स
जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध भंडारी को कुठालगेट से मसूरी तक सड़क के दोनों ओर लगे बड़े होर्डिंग्स एक सप्ताह के भीतर हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े होर्डिंग्स के चलते यातायात प्रभावित होता है। लोगों का ध्यान भटकता है और दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ती है। उन्होंने एक सप्ताह में होर्डिंग्स नहीं हटने पर संबंधित संस्थान से होर्डिंग्स हटवाने का खर्च वसूलने के निर्देश दिए।