फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गो पालकों के घर में होता श्रीकृष् ण का वास

गो पालकों के घर में होता श्रीकृष् ण का वास

Mon, 18 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
गो पालकों के घर में होता श्रीकृष्
ण का वास
गो पालकों के घर में होता है भगवान श्रीकृष्ण का वास
विज्ञापन

-- त्रिवेणीघाट पर गो कथा का तीसरा दिन, संत गोपालमणि ने बताई गो माता की महत्ता
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गाय माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है, उसे पशु मात्र समझना उचित नहीं है। गो माता देवतुल्य है। जो लोग गो माता से जुड़ जाते हैं, उन्हें दैवीय संपदा प्राप्त होती है। गौ पालने वाले लोगों के घर में साक्षात भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है। यह विचार मध्य हिमालय के प्रख्यात संत गोपालमणि महाराज ने त्रिवेणीघाट पर आयोजित गो कथा के तीसरे दिन रविवार को व्यक्त किए। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि वेद माता गायत्री है और गायत्री ही गो है। गाय पशु है, तो उसे बचा कौन सकता है और अगर गो माता है तो उसे मार कौन सकता है। इसलिए गाय को माता की प्रतिष्ठा देने के लिए हमें हनुमान बनना पड़ेगा।

कहा कि गाय के गो मूत्र, दूध और घी में सोना पाया जाता है। गाय अनुदान की भूखी नहीं है वह सम्मान चाहती है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गो माता के गोबर से धन निकालकर सोने के मकान बना दिए थे। इसलिए हम भी गोबर से धन निकाले। गोबर की गैस से गाड़ियों और रसोई गैस बन सकती है। इसके साथ ही सर्वोत्तम खाद भी गोबर की ही होती है। इस दौरान आचार्य कुलानंद कंसवाल ने लोगों से गो को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए 18 फरवरी को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान किया। कथा में सीता शरण, आरके सूरी, चंदना साधुका, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed