{"_id":"59591d7b4f1c1bec5e8b45e8","slug":"171499012475-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी के दावे हवाई, डाक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी के दावे हवाई, डाक्टरों की तैनाती नहीं हो पाई
Updated Sun, 02 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (ब्यूरो)। संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद अभी तक रिलीवर चिकित्सालय नहीं भेजे गए है। विभाग ने 30 जून तक अस्पताल में प्रतिस्थानी चिकित्सकों की नियुक्ति की बात कही थी। वहीं विधायक डॉ धन सिंह रावत ने अपने आश्वासन से लोगों का बढ़ता आक्रोश कम तो कर दिया, लेकिन अब उनके दावे हवाई साबित हो रहे है। अब दोबारा लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
करीब 15 दिन पूर्व संयुक्त चिकित्सालय से चार चिकित्सकों का स्थानांतरण हो गया था, जिनमें निश्चेतक, पैथोलाजिस्ट, फिजीशियन व महिला चिकित्साधिकारी शामिल थे। हालांकि महिला चिकित्साधिकारी कमलेश भारती का स्थानांतरण बाद में शासन स्तर से रोक दिया गया था, लेकिन निश्चेतक व पैथोलाजिस्ट के स्थानांतरण से अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल में न तो आपरेशन हो पा रहे हैं और ना ही कोई जांच। विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्थानांतरित हुए चिकित्सकों के स्थान पर रिलीवर चिकित्सक भेजे जाने की बात कही थी। स्वास्थ्य विभाग ने भी हर हाल में 30 जून तक अस्पताल में रिलीवर चिकित्सकों को तैनात किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक अस्पताल में एक भी चिकित्सक ने तैनाती नहीं दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक चिकित्सक की तैनाती के संबंध में अस्पताल प्रबंधन को आदेश मिला है। हालांकि इस चिकित्सक ने भी अभी तक तैनाती नहीं दी है।
............
स्थानांतरित हुए चिकित्सकों के स्थान पर किन रिलीवर चिकित्सकों ने तैनाती ली है और किसने नहीं, इस संबंध में सीएमओ से सूची मांगी गई है। तैनाती न लेने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डा. डीएस रावत, डीजी हैल्थ।